राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश से करें एनआरसी की शुरुआत: गिरिराज
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह के मस्जिद को गिराने वाले बयान का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन किया है। गिरिराज ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह हिमाचल सरकार के मंत्री हैं जो सदन में सीएम की उपस्थिति में बोल रहे थे, जिसे सारे देश ने देखा है। अब ऐसी स्थिति में वह कह रहे हैं कि शहरी मंत्रालय द्वारा सामान बेचने के लिए 190 लोगों को ही सर्टिफिकेट दिया गया था। ये 1900 कहां से आ गए। मैं जानता हूं कि वह कह रहे थे कि बांग्लादेशी हैं, दो लोगों को मैं पहचानता भी हूं।
उन्होंने राहुल गांधी से करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में राहुल गांधी एनआरसी की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनको सर्टिफिकेट देना चाहिए। एनआरसी पूरे देश की जरूरत है। नहीं तो इन घुसपैठियों के कारण 200 से ज्यादा जिलों में भारतवंशी ही अल्पसंख्यक बन जाएंगे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर ओवैसी के चुप रहने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई मंत्री सदन के अंदर सच बोल दे तो राहुल गांधी से पूछें, वह उनकी मोहब्बत का जवाब देंगे।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा था कि संजौली मस्जिद के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में सारे समुदाय के लोग सदियों से शांति से भाईचारे से रह रहे हैं। अवैध निर्माण को अवैध ही माना जाना चाहिए। मेरा मानना है कि यदि कोई निर्माण अवैध है, चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद, उसे गिरा दिया जाना चाहिए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
