राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति पर की टिप्पणी, 23 को सुनवाई
जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर शिकायत दायर की गई है। जयपुर मेट्रो-द्वितीय के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत-11 ने सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है।
वकील विजय कलंदर की ओर से दायर की शिकायत में कहा गया है कि पीएम मोदी की जाति के खिलाफ राहुल गांधी के बयान ने विभिन्न वर्गों और समुदायों के बीच अविश्वास की भावना पैदा की है। शिकायत में राहुल गांधी के न्याय यात्रा के दौरान दिए गए उस बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं हैं। उनके बयान को देश की शांति, सुरक्षा, एकता और अखंडता के खिलाफ बताया गया है। शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं, जबकि उनके दादा एक गैर-हिंदू परिवार से थे। शिकायतकर्ता ने कहा,कोर्ट पहले ही कई फैसलों में कह चुका है कि पिता की जाति ही बच्चों की जाति होगी। जाति जन्म से होती है और इस बदला नहीं जा सकता। इसकारण राहुल गांधी ने अपनी जाति छिपाकर बयान जारी किया है, जिससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए मामले में कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा था, नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात में तेली जाति में हुआ था। उनके समुदाय को वर्ष 2000 में भाजपा द्वारा ओबीसी घोषित किया गया था। आपके प्रधान मंत्री का जन्म ओबीसी में नहीं हुआ था, प्रधान मंत्री का जन्म सामान्य जाति में हुआ था। वे पूरी दुनिया से झूठ बोल रहे हैं कि वह ओबीसी में पैदा हुए थे।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सरूपगंज पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan News: अचरोल अस्पताल मुद्दे पर सदन में हंगामा
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
