पंजाब रोडवेज ने अंबाला दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग की बंद
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते पंजाब रोडवेज की तरफ से अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का आह्वान करने का फैसला लिया था, जिसके चलते 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।किसानों के दिल्ली चलों मार्च के चलते पंजाब ने अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर दिल्ली एवं हरियाणा के काउंटर भी खाली दिखाई पड़े। यहां यात्री हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने से बच रहे हैं।किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में किसान संगठनों और सरकार के बीच 12 फरवरी की रात को काफी देर तक बैठक हुई। इस बैठक में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद वार्ता विफल हो गई। इसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का आह्वान कर दिया था।किसान सुबह से ही दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर पहुंच गए थे। किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान किसानों की ओर से पथराव किया गया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही वाटर कैनन का भी उपयोग किया। अब इसके बाद पंजाब रोडवेज ने आंदोलन के चलते ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
