पंजाब : BSF ने मारा गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया
भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत की तरफ घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया है। घुसपैठिए ने रात के अंधेरे का फायदा उठाना चाह था, लेकिन बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी देने के बाद मार गिराया है।सोमवार-मंगलवार आधी रात फाजिल्का/फिरोजपुर बॉर्डर पर बीएसएफ ने यह कार्रवाई की है। बीओपी सादकी के पास लगभग रात 11.30 बजे पाकिस्तानी घुसपैठिए ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। ड्यूटी पर तैनात संतरी ने उसे ललकारा। लेकिन पाक नागरिक आक्रामक मुद्रा में आगे बढ़ता रहा। ललकारे जाने पर वह फिर से भारतीय सीमा की ओर बढ़ने लगा। इसके जवाब में संतरी ने बदमाश पर गोली चला दी।उसे तीन गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई। यह कार्रवाई भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ की 55वीं बटालियन ने की है। हालांकि मृत पाकिस्तानी नागरिक के पास से कुछ सिगरेट और अन्य सामान बरामद किया गया है।

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
कहा—कानून आमजन के लिए सुलभ और समझने योग्य होना चाहिए
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
