पंजाब : नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
जालंधर में दो नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी से गैंगरेप किया और उसका वीडियो वायरल कर दिया। दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया जबकि उनका तीसरा साथी वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार घर भेज दिया है।वीडियो वायरल होने से पता चला कि वहां तीसरा आरोपी भी था, जिसने यह वीडियो बनाई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। 35 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने अब तीसरे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।वायरल वीडियो में घर की दूसरी मंजिल पर दो नाबालिग दिख रहे हैं। इनमें एक युवक ने किशोरी के दोनों हाथ पकड़े हैं जबकि दूसरा उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद वह नाबालिग से गलत तरीके से छूता है। नाबालिग उसे दूर करने की कोशिश करती है, छोड़ने की गुहार भी लगाती रही लेकिन आरोपी हंसते हुए उसके साथ गलत हरकत करते रहे। खुद को बचाने के लिए जब नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो एक नाबालिग आरोपी ने दूसरे को कहा कि तेज आवाज में गाना लगा दो, जिससे आवाज बाहर न जाए।

Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद
झारखंड में अब नहीं चलेगा माफिया राज और हाथियों का आतंक! मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, अवैध माइनिंग पर होगी सीधी जेल
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
