पंजाब: भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। तेज गरमी के कारण स्कूल 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। लू चलने की वजह से लोगों का घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग फिलहाल किसी तरह की राहत से इनकार कर चुका है।अगले चार दिनों के लिए पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब में अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो पहली बार मई में पारा 50 डिग्री भी पार कर सकता है। मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।अब पंजाब में डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 7 से 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 10.15 से 1.15 बजे तक खुलेंगे। इससे पहले विभाग ने बीते शनिवार को सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया था। यह आदेश 31 मई तक प्रभावी रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव ने कहा कि ये आदेश 31 मई तक प्रभावी रहेंगे।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
