पंजाब बंद: मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर बढ़ी सख्ती, पुलिस बल तैनात
मोहाली/चंडीगढ़: कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा आहूत पंजाब बंद के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर असर देखा जा रहा है। मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में दोपहर दो बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। इस दौरान बठिंडा समेत कई शहरों में मुख्य बाजार और दुकानें बंद रहीं। बसों के संचालन में रुकावट आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि कई इलाकों में निजी बसें सामान्य रूप से चलती रहीं और रेलवे स्टेशनों पर रेल यातायात पूरी तरह सुचारू रहा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीमाओं पर चौकसी
मोहाली में चल रहे धरने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। संवेदनशील इलाकों में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और खरड़ फ्लाईओवर पर देसूमाजरा जंक्शन को बंद कर दिया गया है। मोहाली और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले पांच प्रमुख बॉर्डर प्वाइंटों पर कड़ी नाकेबंदी की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है और पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। प्रशासन ने दफ्तर जाने वाले लोगों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
स्कूल-कॉलेजों में अवकाश और विभिन्न संगठनों का समर्थन
बंद के समर्थन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अपने अधीन संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा चंडीगढ़ और मोहाली के कई निजी स्कूलों ने भी सुरक्षा के लिहाज से छुट्टी रखी है। इस बंद को शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), दल खालसा, हवारा कमेटी सहित कई सामाजिक, किसान और मजदूर संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। मोर्चा नेतृत्व ने अपील की है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी प्रतिष्ठान या आम नागरिक के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी।

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
1.80 करोड़ लेकर बेच दिया पेपर! JSSC CGL लीक मामले में CID जांच में बड़ा खुलासा
नदी पर पुल नहीं, बच्चों की राह बनी खतरनाक; बाराडीह में रोजाना जोखिम भरा सफर
जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की अजीबोगरीब लैंडिंग, जमीन छूते ही फिर आसमान में पहुंचा विमान
