पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, तुकाराम महाराज के नाम से होगी पहचान
मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह कदम 17वीं सदी के पूज्य संत तुकाराम महाराज को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जो भक्ति आंदोलन और अपनी भक्ति कविताओं के लिए प्रसिद्ध हैं।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ही पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलने की सिफारिश की थी और केंद्र से मंजूरी लेने की बात कही थी। राज्य के नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संत तुकाराम महाराज का जन्म और बचपन पुणे के लोहगांव में हुआ था, जहां यह हवाई अड्डा स्थित है, इसलिए यह नामकरण क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इस नाम परिवर्तन के पीछे वारकरी समाज और स्थानीय निवासियों की भावनाओं का भी समर्थन है। तुकाराम महाराज ने वारकरी संप्रदाय के माध्यम से भागवत धर्म के प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे समाज आज भी सम्मान की दृष्टि से देखता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
