प्रिंसिपल ने एक दलित शिक्षिका को पीटा!
गाजियाबाद । यूपी में गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके के एक स्कूल की महिला प्रिंसिपल के खिलाफ विद्यालय की दलित शिक्षिका के साथ मारपीट करने और उसे जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूल की एक कंप्यूटर शिक्षिका को अन्य विषयों की कक्षाएं लेने से इनकार करने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने पीटा है।
गरावठी गांव निवासी दलित शिक्षिका अंशिका की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 4 मार्च को स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम कुशवाहा ने उसे कंप्यूटर का विषय पढ़ाने के बजाय दूसरे विषय पढ़ाने के लिए कहा। अंशिका ने बताया कि इस संबंध में उसने उच्च अधिकारी से शिकायत की जिन्होंने उसे कंप्यूटर के अलावा कोई अन्य विषय न पढ़ाने की हिदायत भी दी थी। अंशिका ने आरोप लगाया कि बाद में जब वह वापस कंप्यूटर पर काम करने गई तो प्रधानाचार्य वहां पहुंची और उसके बाल पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य ने अंशिका के लिए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 506 और अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
