राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, जवानों का बढ़ाया हौंसला
नई दिल्ली। देश की महामहीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, सियाचिन बेस कैंप पहुंची। उन्होंने वहां तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ाया और सियाचिन युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत की शुरुआत 13 अप्रैल, 1984 को भारतीय सेना ने की थी और यह युद्ध स्मारक उन सभी शहीदों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने इस ऑपरेशन में अपने प्राण गवांए थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर आप सभी जवानों और अधिकारियों से मिलने की मेरी इच्छा आज पूरी हो गई। मैं आप सबसे मिलकर बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर के रूप में मुझे आप सभी पर गर्व है। सभी देशवासी आपकी बहादुरी को सलाम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय पहले मुझे शहीदों के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला है। मैं उन सभी बहादुर सियाचिन वॉरियर्स की पावन स्मृति को सादर नमन करती हूं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए।
राष्ट्रपति ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि आप जटिल मौसम का सामना करते हैं, भारी बर्फबारी और माइनस 50 डिग्री तापमान जैसी विकट स्थितियों में आप पूरी निष्ठा के साथ तैनात रहते हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए आप असाधारण त्याग और सहनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। पूरा देश आप सबका सम्मान करता है। उन्होंने सैनिकों के परिवारों की भी सराहना की, जो अपने प्रियजनों से दूर रहते हुए देशवासियों की रक्षा में योगदान देते हैं। राष्ट्रपति ने सभी सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि आप सभी स्वस्थ रहें और आपके परिजन सानंद रहें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
