महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने की संभावना
मुंबई। लोकसभा चुनाव में भाजपा महायुति को महाराष्ट्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. उसकी तुलना में महाविकास अघाड़ी को बड़ी सफलता हासिल हुई है. बीजेपी ने राज्य में 9 सीटों पर जीत हासिल की है. ऐसे में एनसीपी के अजित पवार गुट को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को मिली सफलता के बाद अब आघाडी विधानसभा के लिए तैयारी कर रही हैं. सूत्रों की मानें तो उत्तरी महाराष्ट्र के दो विधायक एनसीपी के शरद पवार गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं, वहीं चर्चा है कि राज्य में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आ सकता है. कहा जा रहा है कि दो विधायक, एक अजित पवार गुट से और एक कांग्रेस से, शरद पवार गुट में जाने की राह पर हैं। शरद पवार के उत्तर महाराष्ट्र से दो सांसद चुने जाने के बाद स्थानीय राजनीति में पवार गुट की ताकत बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार गुट के विधायक का शरद पवार गुट में शामिल होने का फैसला लगभग तय है क्योंकि स्थिति महाविकास अघाड़ी के भी अनुकूल है. उधर कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटें जीती हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस अब बड़ा भाई बन गई है. लेकिन इसके बावजूद ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस का एक असंतुष्ट विधायक शरद पवार के गुट में शामिल होगा. चर्चा है कि विधायकों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी बदलने का फैसला किया है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये दोनों विधायक कौन हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
