चंडीगढ़ में At Home समारोह को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
गणतंत्र दिवस के मौके पर 'एट होम' समारोह के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि सड़कों पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर यातायात पर प्रतिबंध है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के पास आम जनता के लिए मार्ग डायवर्ट कर दिया गया है।पंजाब राज भवन के सामने सेक्टर 5/6/7/8 के गोल चक्कर से विज्ञान पथ और सुखना पथ के टी-प्वाइंट तक सड़क पर आवाजाही रहेगी। दोपहर 2:00 बजे से पंजाब राजभवन में "एट होम" समारोह समाप्त होने तक आपातकालीन वाहनों को आने-जाने की अनुमति है।साथ ही 'एट होम' में आमंत्रित लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे विज्ञान पथ पर सेक्टर 5/6/7/8 चौक से पंजाब राज भवन का रुख करें क्योंकि पंजाब राज भवन के सामने एक तरफा यातायात प्रणाली लागू की जाएगी। वहीं वाहनों की विंडस्क्रीन पर अधिकृत "पार्किंग लेबल" को प्रमुखता से प्रदर्शित करें।

रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
