पीएम मोदी के मॉस्को दौरे से और मजबूत होंगे संबंध
मास्को। भारत को रूस का पुराना दोस्त बताते हुए यहां मॉस्को के राजदूत वसीली नेबेन्ज्या ने कहा कि उनके देश के नई दिल्ली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से द्विपक्षीय संबंध और बेहतर होंगे। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि नेबेन्ज्या ने जुलाई महीने के लिए रूस के सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभालने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संभावित मॉस्कों दौरे पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "भारत के साथ हमारे विशेष रणनीतिक साझेदारी वाले संबंध हैं। भारत रूस का पुराना मित्र है। हम कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं और मुझे लगता है कि (रूस की संभावित यात्रा के दौरान) उन सभी मुद्दों पर ठोस बातचीत होगी, जिन पर हमारे (दोनों) देश सहयोग करते हैं।" उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी यात्रा के किस तरह के परिणामी दस्तावेज (आउटकम डॉक्यूमेंट) होंगे, लेकिन उन्हें भरोसा है कि इससे दूसरे देशों को गंभीर संदेश जाएगा। यह पूछे जाने पर कि वह इस दौरे से क्या हासिल होने की उम्मीद करते हैं, नेबेन्ज्या ने कहा, मुझे उम्मीद है कि रूस-भारत संबंध और भी बेहतर होंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के लिए भारत और रूस अगले हफ्ते पीएम मोदी के मॉस्को दौरे की योजना पर विचार कर रहे हैं।
पांच साल के अंतराल में पीएम का पहला मॉस्को दौरा
अगर यह यात्रा होती है तो यह करीब पांच साल के अंतराल में पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। उनका रूस का आखिरी दौरा 2019 में हुआ था, जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक के सुदूर पूर्व शहर में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। भारत की ओर से मोदी की संभावित रूस यात्रा की कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, क्रेमलिन के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी यात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं। रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने कहा था, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हम भारत के प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां कर रहे हैं। हम अभी तारीख की घोषणा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि तारीख की घोषणा दो पक्षों के समझौते में की जाती है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
