पीएम मोदी की अमूल डेयरी को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनाने की गारंटी
डॉ.गायत्री ✍🏻.....
अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं और इस दौरान राज्य को कई योजनाओं की सौगात देंगे| उन्होंने अहमदाबाद के विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आयोजित गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया और संबोधित करते हुए गुजरात की जम कर तारीफ की| पीएम मोदी ने अमूल डेयरी को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनाने की गारंटी भी दी| प्रधानमंत्री ने गांवों के छोटे किसानों को तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया| उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सूक्ष्म सिंचाई, ड्रिप सिंचाई से खेती का चलन बढ़ा है। केंद्र सरकार का जोर अन्नदाताओं को ऊर्जा दाता बनाने पर है। किसानों को सोलर पंप देने की योजना है। पशुपालकों के लिए गोवर्धन योजना शुरू की गई है। ताकि किसान आसानी से खेती कर सकें और अधिक उपज प्राप्त कर सकें| प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक 2 लाख से ज्यादा गांवों में सहकारी समितियां बन चुकी हैं| कृषि, पशुपालन में सहकारी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सहकारी समितियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अमूल आज दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी डेयरी है। हम अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनाएंगे, ये मोदी की गारंटी है| इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कई अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया| प्रधानमंत्री ने गुजरात की तारीफ करते हुए कहा कि 50 साल पहले जो गुजरात एक छोटा सा पौधा था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष बन गया है| प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कृषि को अधिक प्राथमिकता दी| प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं को 15 हजार आधुनिक ड्रोन दिए जाएंगे| इसके साथ ही नमो ड्रोन गांव-गांव पहुंचेगा, दीदी कृषि क्षेत्र में बेहतर साबित होंगी| गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने गांवों को ज्यादा प्राथमिकता दी है| प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे किसानों का जीवन कैसे बेहतर हो, ये सरकार की प्राथमिकता है| सरकार ने किसानों को उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराये हैं। हमने हमेशा दुधारू मवेशियों की नस्ल सुधारने का प्रयास किया है| उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने मवेशियों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए 15 हजार करोड़ की लागत से टीकाकरण किया है| ताकि किसानों और पशुपालकों को अधिक खर्च न करना पड़े|

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बंगाल पर अमित शाह का बड़ा दावा—तुष्टिकरण की राजनीति से रुका विकास, कर्ज 8 लाख करोड़ पार
विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज
