फिलीपीन और वियतनाम ने विवादित दक्षिण चीन सागर को लेकर किया समझौता
हनोई। फिलीपीन और वियतनाम ने विवादित दक्षिण चीन सागर में टकराव को रोकने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनांडो मार्कोस जूनियर की हनोई यात्रा के दौरान हुआ। दक्षिण चीन महासागर नौवहन के लिए सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है। इसको लेकर फिलीपीन और वियतनाम सहित कई देशों का चीन के साथ समुद्री विवाद जारी है। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता का दावा करता है।
इतना ही नहीं, चीन और फिलीपीन के जहाजों के बीच पिछले एक साल से विवादित जल क्षेत्र में टकराव देखने को मिल रहा है, जिससे तनाव के व्यापक होने की आशंका भी बढ़ गई हैं। फिलीपीन सरकार ने एक बयान में कहा कि वह और वियतनाम समुद्री मुद्दों पर समन्वय को बढ़ाने और विश्वास तथा भरोसे के साथ काम करने के लिए सहमत हो गए हैं।

10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक
