लोगों को गर्मी व उमस से मिलेगी राहत, वर्षा की संभावना
रांची: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन रांची वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 15 जिलों में दोपहर के बाद वर्षा की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 16 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी 20 जिलों में बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 18 मई तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों को तेज धूप से बचने के लिए छाता और टोपी का उपयोग करने, हल्के और सूती वस्त्र पहनने तथा लगातार पानी पीते रहने की सलाह दी है। अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों को धूप से बचाने की अपील की गई है।

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
चोरी से पहले दावत, CCTV में कैद हुई ‘खाने-पीने’ वाले चोरों की करतूत
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
