ट्रक चालकों की हड़ताल से पेट्रोल पंप पर लोगों की लगी कतार
हिट एंड रन कानून में संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ गया है। पेट्रोल पंप ड्राई होने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंच गए।
गोरखपुर शहर के टाउनहाल स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लगी रही। वहीं, कुनराघाट, यूनिवर्सिटी पेट्रोल पंप, नौसड़ सहित कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। भीड़ बढ़ने के चलते पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
चालकों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री ऑटो का सहारा ले रहे हैं उन्हें हड़ताली रोक रहे हैं। सवारी उतारकर मारपीट करने पर उतारू हो रहे हैं।
देशभर में चल रहे इस आंदोलन का असर गोरखपुर में और बड़ा होता दिख रहा है। आलम यह है कि भोर से ही बस और ऑटो ड्राइवर जहां-तहां अपनी गाड़ी खड़ी कर चले गए। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दरअसल, नए कानून के तहत हिट एंड रन केस में अब 10 लाख रुपये का जुर्माना और सात साल सजा तय कर दी गई है।
इसे लेकर देशभर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विरोध की अगुवाई की है। सभी शहरों में चक्का जाम कर दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
