सोशल मीडिया पर 'खेला' करने के चक्कर में फंसे पवन खेड़ा
भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री राज पालिवार ने अपने अधिवक्ता अमित राज भारद्वाज के माध्यम से कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को नोटिस भेजा है। अधिवक्ता द्वारा दिए गए नोटिस में कहा गया है कि पूर्व मंत्री भाजपा के दुमका लोकसभा सीट के चुनाव प्रभारी हैं।
आरोप है कि पवन खेड़ा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर गलत व भ्रामक सूचना दर्शाया है। उन्होंने कहा है कि राज पलिवार कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिए हैं। ये सूचना पूरी तरह से गलत है। इससे राज पलिवार व भाजपा की छवि धूमिल हुई है।
राज पलिवार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे किसी भी सूरत में कांग्रेस में ज्वाइन करने की सोच भी नहीं सकते हैं। पवन खेड़ा से दो दिन के अंदर इस बावत माफी मांगने और सात दिन के अंदर राज पलिवार को इस बारे में सूचित करने को लेकर नोटिस दिया है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
