पासपोर्ट बनवाने वाले सावधान! आज से नहीं होगा ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर काम
नई दिल्ली,। ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर पांच दिनों तक काम नहीं होगा। पासपोर्ट सेवा पोर्टल में तकनीकी रखरखाव के कारण, पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद किया जा रहा है। इसके चलते इस दौरान न तो नए आवेदन किए जा सकेंगे और न ही पहले से बुक किए गए अपॉइंटमेंट्स ही होंगे।
30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच जिन आवेदकों के अपॉइंटमेंट्स हैं, उन्हें नए सिरे से अपॉइंटमेंट लेना होगा। सर्विस बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय पर पड़ेगा। पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम तकनीकी रखरखाव के लिए उठाया जा रहा है। इस दौरान देशभर के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने आश्वासन दिया है कि सभी आवेदकों के अपॉइंटमेंट्स को नए सिरे से तय किया जाएगा और उन्हें सूचित किया जाएगा। पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने सभी नागरिकों को सूचित किया है कि पोर्टल 29 अगस्त (गुरुवार) रात 8 बजे से 2 सितंबर, (सोमवार) सुबह 6 बजे तक तकनीकी के चलते बंद किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के लिए पोर्टल उपलब्ध नहीं होगा।

‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
