पाकिस्तान ने एलओसी पर किया 155 मिमी होवित्जर तोपों व हथियारों का परीक्षण
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एलओसी के पास 155 मिमी ट्रक-माउंटेड होवित्जर तोपों और अन्य हथियारों का परीक्षण किया है। ये तोपें चीन से हासिल की गई हैं और उनकी तैनाती को लेकर भारत ने चिंता जताई है। इस संबंध में जानकारी मिली है कि पाकिस्तान खाड़ी देशों, पश्चिमी यूरोप और तुर्की के साथ अपने रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है।
155 मिमी ट्रक-माउंटेड होवित्जर तोपों की आवाजाही को एलओसी पर देखा गया
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक 155 मिमी ट्रक-माउंटेड होवित्जर तोपों की आवाजाही को एलओसी पर देखा गया, जिन्हें चीनी की रक्षा कंपनी और एक खाड़ी देश की मदद से तैयार किया गया है। ये तोपें एसएच-15 का प्रकार मानी जाती हैं, जिन्हें उनकी शूट एंड स्कॉट यानी मारो और भागो क्षमता के लिए जाना जाता है। इन होवित्जर तोपों की मारक क्षमता 30 किलोमीटर तक है और ये एक मिनट में 6 राउंड दाग सकती हैं।इसके अलावा पाकिस्तान ने एडवांस एम109 तोप का भी परीक्षण किया, जिसकी मारक क्षमता 24 किलोमीटर है और यह 40 सेकंड में 6 गोले दाग सकती है। पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में तुर्की की भूमिका अहम है। हाल के परीक्षणों में तुर्की की रक्षा कंपनी एफएनएसएस द्वारा निर्मित 105 मिमी तोपों को शामिल किया गया है, जो टैंक कवच भेदी और उच्च क्षमता के गोले दागने में सक्षम है।
चीन, पाकिस्तान की सैन्य क्षमता बढ़ाने में प्रमुख सहायक
चीन, पाकिस्तान की सैन्य क्षमता बढ़ाने में एक प्रमुख सहायक है। उसने पाकिस्तान को बंकरों के निर्माण, अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी), लड़ाकू विमानों और कई एडवांस संचार प्रणाली उपलब्ध कराई है। इस साल की शुरुआत में चीन के नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पाकिस्तान की सेना को 56 एसएच-15 होवित्जर तोपों की दूसरी खेप सौंपी थी। इन हालातों के मद्देनजर, भारत के रक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान के इस सैन्य अभ्यास को गंभीरता से लिया है। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा सकती हैं, बल्कि एलओसी पर तनाव को भी बढ़ा सकती हैं।

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
