जीवन कुंडू हत्याकांड पर उबाल, पिता को हिरासत में लेने से भड़के किसान
हांसी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से ठीक पहले और उसके दौरान भयंकर तनाव और हंगामा देखने को मिला। हिसार के चर्चित डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखी हिंसक झड़प हो गई। लगभग 10 मिनट तक चले लाठीचार्ज और दोनों तरफ से हुए पथराव में हांसी एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी और आंदोलनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक के पिता और किसान नेता हिरासत में, हाईवे जाम करने की चेतावनी
तनाव को देखते हुए पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ, राजीव मलिक और मृतक जीवन कुंडू के पिता बिजेंद्र को हिरासत में लेकर बवानीखेड़ा भेज दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न टोल और किसान कमेटियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि दोपहर 3:00 बजे तक सभी को रिहा नहीं किया गया, तो नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा।
लाठीचार्ज और पथराव से रणक्षेत्र बना इलाका
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिससे कई किसानों के सिर फूट गए और वे लहूलुहान हो गए। इसके जवाब में आक्रोशित किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में हांसी एसपी विनोद कुमार और एक डीएसपी घायल हो गए; एसपी ने अपने हाथ पर रूमाल बांधकर खून रोका। हालात इतने बिगड़ गए कि विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए दुकानों में छिप गईं। सिसाय पुल पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला?
बीती 4 अगस्त को हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और त्वरित न्याय की मांग को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिसार पुलिस इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों—विवेक (निवासी भाटला, हांसी) और सुमित उर्फ सूती खान (निवासी दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी) को भी धर दबोचा। इससे पहले भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल सहित 7 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। हालांकि, इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
1.80 करोड़ लेकर बेच दिया पेपर! JSSC CGL लीक मामले में CID जांच में बड़ा खुलासा
नदी पर पुल नहीं, बच्चों की राह बनी खतरनाक; बाराडीह में रोजाना जोखिम भरा सफर
जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की अजीबोगरीब लैंडिंग, जमीन छूते ही फिर आसमान में पहुंचा विमान
