टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द
रांची मंडल में विकासात्मक कार्यों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटानगर स्टेशन से गुजरने एवं खुलने वाली दो ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद्द कर दिया है, जबकि दो ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट और शॉट ओरिजिनेट कर चलाने का निर्णय लिया है। दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद्द रहेगी
23, 26, 28, 30 मई और 02, 04, 06, 09, 11, 13 और 16 जून को ट्रेन नंबर 08152/08151 बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना मेमू स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।
23, 26, 28, 30 मई और 02, 04, 06, 09, 11, 13 और 16 जून को ट्रेन नंबर 08641/08462 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।
ये ट्रेनें इन तिथियों में शॉट टर्मिनेट और शॉट ओरिजिनेट कर चलेगी
18 और 20 मई को ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन पुरूलिया स्टेशन तक होगा।
18 और 20 मई को ट्रेन नंबर 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू का परिचालन बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक होगा।
18 और 20 मई को ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस की का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा।
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी
17 मई को आनंद विहार स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे होते हुए हटिया तक जाएगी।

बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
