आवास योजना' बना कमाई का जरिया,पंचायत में खुलेआम भ्रष्टाचार की कहानी
बिहार के कैमूर में सरकारी योजना के नाम पर लोगों से पैसा वसूला जा रहा था. सरकारी कर्मचारी खुलेआम गरीबों से घूस मांग रहे थे. ये मामला कैमूर से सामने आया है, जहां हर व्यक्ति से आवास योजना में नाम लिखने को लेकर पैसे वसूले जा रहे थे. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक सर्वेयर रिश्वत मांगता हुआ नजर आ रहा है, साथ ही ये कहता हुआ भी सुना जा रहा है कि इनमें बीडीओ साहब का भी हिस्सा होता है.
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति आवास योजना का सर्वेयर बताया जा रहा है, जो भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत में जिन लोगों का आवास नहीं है. उनका सर्वे कर उनका नाम जोड़ने का काम कर रहा है. इसका नाम बालकीशून है. आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए हर व्यक्ति से 2000 रुपये की मांग करते हुए सुना और देखा जा सकता है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी
बालकीशून कहता है कि जो पैसा ले रहे हैं. उसमें बीडीओ साहब को प्रति पंचायत राशि देना होती है. कई लोगों से पैसा लेने और कुछ लोगों का नाम जुड़ने की लिस्ट मिलने की बात बता रहा है. कई लोगों से पैसा की बकाया राशि जोड़ते हुए देखा जाता है. अब प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
सर्वे कर नाम जोड़ा जा रहा
भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि ये वीडियो मेरे पास भी आया है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत का पंचायत रोजगार सेवक बालकिशून है, जो आवास योजना का सर्वेयर का काम कर रहा है, जिनका आवास नहीं है. उनका सर्वे कर नाम जोड़ा जा रहा है. वीडियो में वह पैसा मांगते हुए भी देखा जा रहा है, जो गलत है. अब सर्वेयर बालकिशून से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए पूरे मामला की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी डीडीसी को दी जाएगी, जिससे उनके ऊपर कार्रवाई हो सके.

शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
