हेमंत सोरेन ही करते थे BMW कार का उपयोग....
रांची। ईडी की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान भी लगाया है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि 31 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद हेमंत सोरेन से ईडी ने लंबी पूछताछ की है।
हेमंत सोरेन ने बरियातू की विवादित 8.86 एकड़ जमीन, बरामद दस्तावेज, राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से खुद को अनभिज्ञ बताया। उन्होंने यह भी बताया कि न तो जमीन उनकी है, न ही दस्तावेज के बारे में वो जानते हैं और न हीं भानु प्रताप प्रसाद से उनका कोई संपर्क है।
हालांकि, पूछताछ में उन्होंने यह स्वीकार कर लिया कि दिल्ली स्थित शांति निकेतन से 28 जनवरी की रात अपनी ब्लू रंग की बीएमडब्ल्यू कार से निकले थे। उक्त कार हरियाणा में पंजीकृत है, जिसे अगले दिन 29 जनवरी को छापेमारी के दौरान ईडी ने जब्त किया था।
हेमंत सोरेन ने अपने बयान में यह भी स्वीकार किया कि उक्त बीएमडब्ल्यू कार का संचालन वे करते थे। छानबीन में यह भी खुलासा हुआ कि उक्त बीएमडब्ल्यू कार को खरीदने के लिए बर्ड ऑटोमोटिव नामक शोरूम में हेमंत सोरेन स्वयं गए थे।
उक्त कार मेसर्स भगवानदास होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदी गई थी। उसका चालक झारखंड भवन नई दिल्ली में कार्यरत है। चालक ने भी ईडी के सामने स्वीकार किया है कि उक्त बीएमडब्ल्यू कार हेमंत सोरेन की निजी कार है।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
