एक साल के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
अमेरिका के ओहियो में एक साल के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें भी थीं। आरोप है कि बच्चे की मां के बॉयफ्रेंड ने उसको मारा था।23 वर्षीय एडवर्ड मुरे और अमिनाता कीता पिछले तीन माह से एक दूसरे का डेट कर रहे हैं। अमिनाता कीता एक साल के बच्चे करीम की मां भी हैं। यह मामला 1 मई का है।जब एक साल के करीम कीता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके शरीर पर काफी गंभीर चोट थीं, जिन्हें देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। इलाज 5 मई तक चला लेकिन करीम की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। सिनसिनाटी के जिस अस्पताल में उसे भर्ती किया गया।वहां के डॉक्टर ने बताया कि करीम के मस्तिष्क में चोट थी, लीवर खराब हो गया था, पसली टूटी हुई थीं, आंखों से खून बह रहा था, सर में सूजन थी। जो कि कार्डियक अरेस्ट की निशानी है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि एक साल के बच्चे को ऐसी चोटें तभी आ सकती हैं, जब उस पर हिंसक प्रहार किया गया हो, उन्होंने करीम की मौत को हत्या बताया। बयानों के आधार पर एडवर्ड को हिरासत में लिया गया था।
वहीं एडवर्ड का कहना है कि जब करीम घर के बाहर खेल रहा था, तभी एडवर्ड करीम को लेकर घर के अंदर गया और उसको बिस्तर पर सुला दिया।हालांकि करीम की चोटों को लेकर एडवर्ड के पास कोई स्पष्टीकरण नहीं था। एडवर्ड पर हत्या के दो आरोप, हमले और एक बच्चे के भविष्य को खतरे में डालने का एक मामला दर्ज किया है।इस घटना के बाद हैमिल्टन काउंटी के अभियोक्ता अटॉर्नी मेलिसा पॉवर्स ने कहा कि यह मामला दिल दहलाने वाला है। एक मासूम बच्चे को इतनी गंभीर चोट पहुंचाने के लिए दिल में कितनी क्रूरता की जरूरत होती है। हमारे बीच एक ऐसा व्यक्ति है जो ऐसा कर सकता है, यही काफी चिंतनीय है।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
