खूबसूरत नजारों के बीच नुसरत भरुचा का स्टाइल, फैन्स बोले- क्वीन!
मुंबई: पंचनामा' और 'ड्रीम गर्ल' फेम अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ नियाग्रा फॉल्स का सफर किया, जिसकी झलक नुसरत ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। नुसरत ने इस सफर का भरपूर आनंद लिया और सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
नुसरत का पोस्ट
नुसरत भरुचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नियाग्रा फॉल्स से कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन शानदार तस्वीरों और वीडियो में नुसरत बेफिक्र होकर मस्ती करती नजर आईं। इस दौरान नुसरत ने खूबसूरत झरने और इंद्रधनुष के साथ समय बिताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बेबी, मुझे आपको बस यह जानने की जरूरत है कि.. मैं एक पक्षी की तरह हूं। नियाग्रा फॉल्स।' वहीं नुसरत ने अने दोस्तों के लिए लिखा, 'मैं आप दोनों से प्यार करती हूं।'
नुसरत का हालिया पोस्ट
इससे पहले सितंबर में, नुसरत ने ऑरलैंडो के यूनिवर्सल स्टूडियो में मस्ती की थी। वहां उन्होंने मिनियन लैंड, 'ट्रांसफॉर्मर्स 3डी', 'डेस्पिकेबल', 'मेन इन ब्लैक' और 'रिवेंज ऑफ द ममी' जैसी राइड्स का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स, न्यूड पिंक टॉप, कैप और स्पोर्ट्स शूज पहने थे।
नुसरत का करियर
काम की बात करें तो नुसरत आखिरी बार फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोहम शाह, नोरा फतेही, ओमकार कपूर और शारिब हाशमी भी हैं। फिल्म की कहानी केसरी लाल सिंह (सोहम शाह) के इर्द-गिर्द है, जो एक शर्मीला इंसान है। उसकी पत्नी पुष्पा (नुसरत) उसे छोड़ देती है, क्योंकि उसे लगता है कि वह पड़ोसी कामिनी (नोरा फतेही) के साथ फ्लर्ट कर रहा है। इसके बाद एक गलत ड्रग पार्सल की वजह से मुसीबतें और बढ़ जाती हैं।
कहा है नियाग्रा फॉल्स
नियाग्रा फॉल्स अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित एक विश्व-प्रसिद्ध प्राकृतिक झरना है, जो नियाग्रा नदी पर स्थित है। इसमें तीन मुख्य झरने शामिल हैं- हॉर्सशू फॉल्स (कनाडा की तरफ), अमेरिकन फॉल्स, और ब्राइडल वेल फॉल्स (इनके बीच में)। यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक ऊर्जा उत्पादन, और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जिसे 'हनीमून कैपिटल' भी कहा जाता है।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
