एनआईए ने बिहार के गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे को किया गिरफ्तार
लातेहार के बालूमाथ स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी मामले में टेरर फंडिंग के तहत जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को बिहार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
यह छापेमारी भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के एक-एक ठिकानों पर हुई है। इस छापेमारी में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का गुर्गा शंकर यादव भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है।
उसके ठिकाने से एनआईए ने एक करोड़ 30 लाख रुपये भी बरामद किया है, जो अमन साहू के लेवी-रंगदारी से वसूली के रुपये बताए जा रहे हैं। अमन साहू पूर्व में ही गिरफ्तार होकर जेल में बंद है।
एनआईए को छापेमारी में पांच मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, एक मैगजीन के साथ एक राइफल (30-06 बोर), एक पिस्तौल (7.65 मिमी), दो मैगजीन और विभिन्न कैलिबर के 63 कारतूस मिले हैं। कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं।
दिसंबर 2020 के इस केस को एनआईए ने मार्च 2021 में अपने हाथ में लिया था। इस केस में एनआइए ने अब तक कुल 24 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दिया है।
1.30 करोड़ रुपये बरामद
लातेहार के बालूमाथ स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी मामले में एनआइए ने की है कार्रवाई
भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के एक-एक ठिकाने पर हुई है छापेमारी, भागलपुर से गिरफ्तार
अमन के रुपयों को रियल इस्टेट में लगाता था शंकर
एनआईए ने छानबीन में पाया है कि भागलपुर का शंकर यादव अपराधी अमन साहू का खास गुर्गा है। वह अमन साहू के लेवी-रंगदारी के रुपयों को रियल इस्टेट के व्यवसाय में निवेश करता था। उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ उसके पास से बरामद 1.30 करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं।
क्या है मामला
लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सीसीएल के तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी व गोलीबारी की घटना 18 दिसंबर 2020 को हुई थी, तब अपराधियों ने चार ट्रक व एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था।
इस घटना में चार आम नागरिक जख्मी हुए थे। इस घटना में शामिल अपराधी सुजीत सिन्हा व अमन साहू गिरोह के थे।
तेतरियाखाड़ की इस घटना में दर्ज केस को टेकओवर करते हुए एनआईए ने अपने यहां चार मार्च 2021 को केस दर्ज किया था।
आपराधिक गिरोह के दोनों सरगना पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एनआइए ने पूर्व में दाखिल चार्जशीट में यह खुलासा किया था कि तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी व आगजनी की घटना लेवी के लिए दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने की थी। इस घटना में एनआईए ने झारखंड-बिहार के अपराधियों पर चार्जशीट दाखिल की थी। अनुसंधान जारी है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
