नरेन्द्र मोदी व कीर स्टार्मर ने की एफटीए को जल्द पूरा करने पर चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कीर स्टार्मर के साथ फोन पर बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने व लेबर पार्टी की जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की। पीएम मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जल्द भारत का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों नेता लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने भविष्य में संपर्क में रहने पर सहमति जताई। हाल के आम चुनाव में जीत के साथ लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। उसने 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी 118 सीटों पर सिमट गई। वहीं, लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 71 सीटों पर जीत हासिल की। सुनक ने 23,059 वोटों के साथ उत्तरी इंग्लैंड में अपनी सीट हासिल की। 2019 के आम चुनाव में बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने 365 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, लेबर पार्टी को 202 सीटें हासिल हुई थीं। लेबर पार्टी की नई सरकार में एंजेला रेन को उप प्रधानमंत्री, रचेल रीव्स को वित्त मंत्री, डेविड लमी को विदेश मंत्री, यिवेट कपूर को गृह मंत्री, जॉन हेली को रक्षा मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री, एड मिलिबैंड को उर्जा मंत्री, जोनाथन रेनॉल्ड को व्यापार और वाणिज्य मंत्री, लुई हेघ को परिवहन मंत्री और शबाना महमूद को न्याय मंत्री बनाया गया है।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
