सरगीपाल की छात्राओं को सांसद ने वितरित की निशुल्क साइकिल
बकावंड। सरस्वती साइकिल योजना के तहत राज्य में स्कूली छात्राओं को दूर दराज ग्रामों से स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना न करने पड़े। इस उद्देश्य से साइकिल वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के सरगीपाल स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सरगीपाल, राजनगर एवं शासकीय हाई स्कूल कोसमी की छात्राओं को सायकलें वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी। पहले पैदल स्कूल आने जाने में समय जाया होता था, थकावट होती थी। उससे अब मुक्ति मिलेगी। जो समय बचेगा उसका सदुपयोग बेटियां पढ़ाई में कर सकेंगी। थकावट न रहने से पढ़ाई में भी मन लगेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया
श्री कश्यप ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है, वह अब फलीभूत होने लगा है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सोच के अनुरूप राज्य की छात्राओ का पढ़ाई में मन लगा रहे, जिससे कि उनका परिणाम रहे और वे बस्तर एवं राज्य का नाम रोशन कर सकें एवं छात्राओं को समय पर स्कूल जाने के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े और स्वयं अपनी साइकिल से विद्यालय आवाजाही कर सकें। इसी उद्देश्य से सरस्वती सायकल योजना शुरू की गई है। सांसद महेश कश्यप ने कहा- आप सभी बेटियां मन लगाकर खूब पढ़ाई करें। डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस, आईएएस बनकर बकावंड, बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश का नाम रौशन करें, अपने माता पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाएं। साइकल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सांसद बस्तर का ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया।

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
