नेपाल में हो रही भारी बारिश से उफान पर पहाड़ी नदियां
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण की पहाड़ी नदियां उफनाने लगी हैं। कटहा नदी में बाढ़ के कारण गौनाहा के तारा बसवरिया के पश्चिम गांव की सुरक्षा के लिए बना गाइड बांध करीब तीन फीट में टूट गया। इससे कई घरों में पानी घुस गया।शिवहर में बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। खतरे के निशान (61.28 मीटर) से महज 1.48 मीटर नीचे बह रही है। सीतामढ़ी में लखनदेई नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है।गौनाहा में हरबोड़ा नदी में बाढ़ से रुपौलिया गांव के ब्रह्मस्थान का आधा हिस्सा शनिवार को कटकर नदी में विलीन हो गया। एक दर्जन घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।ऐसे ही हरकटवा गांव के उत्तर व पूर्व में आधा दर्जन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था। हालांकि, तीन-चार घंटे के बाद पानी निकल गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
