भरतकूप में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट के भरतकूप स्थित कुएं में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान करके खिचड़ी गर्म कपड़े कंबल आदि का दान किया। रविवार से यहां सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पूरे विश्व में किसी भी कुएं में एक दिन में इतने श्रद्धालुओं का एक साथ स्नान करना भी एक विश्व रिकॉर्ड है।
उल्लेखनीय है कि भरतकूप विश्व का एकमात्र ऐसा कुआं है, जहां आज के दिन इतने अधिक श्रद्धालु एकत्र होकर स्नान करके दान आदि करते हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार जब भरत जी भगवान राम को वनवास काल के समय वापस लेने के लिए चित्रकूट आए थे, तब वह अपने साथ समस्त तीर्थों का जल एक कलश में लेकर के आए थे । उनका सोचना था कि प्रभु श्रीराम का वहीं पर राज्याभिषेक करके उन्हें राजा की तरह वापस अयोध्या ले जाएंगे, परंतु जब श्रीराम द्वारा बिना वनवास काल के पूर्ण हुए वापस लौटने से मना कर दिया तब अत्रि मुनि ने उस पवित्र जल को चित्रकूट के पास एक कुएं में मंत्रोच्चारण के साथ डलवा दिया था। रामचरितमानस में भी तुलसीदास जी ने भी इसका उल्लेख किया है।

किसान हित बनाम सरकारी बजट: किसके पक्ष में जाएगा फैसला?
चोरी के बाद ओडिशा में छिपकर बैठा था आरोपी
ईमेल से धमकी के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता सक्रिय
सिमगा तक फोरलेन बनने से रायपुर और आसपास के जिलों को राहत
ऑस्ट्रेलिया में रहना चाहती थी पत्नी, पति ने उठाया खौफनाक कदम
लापता मामला सुलझा, सहरसा से लखनऊ तक ऑपरेशन सफल
‘किसानों को मिल रहे पैसे से इतनी जलन क्यों?’— भूपेश का तीखा सवाल
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
