लू की चपेट में आने से 55 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे
मंगलवार को लू की चपेट में 55 से अधिक मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में 21, परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में 14 व टीएमएच में 22 मरीज पहुंचे। इसके अलावे बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल, ब्रह्मानंद अस्पताल, टिनप्लेट, टाटा मोटर्स सहित अन्य अस्पतालों में भी लू की चपेट में आकर मरीज पहुंचे। जिला सर्विलांस विभाग के अनुसार, अभी तक 210 मरीज लू के चपेट में आ चुके हैं।हालांकि, 13 व 14 जून को शाम के वक्त हल्की वर्षा भी होने की संभावना बनी हुई है। 15 जून को भी लू चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभवत: 16 जून से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
