महाराष्ट्र में मानसून की हुई एंट्री
देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो चुका है।6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। वहीं, मानसून रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। अधिकारी ने आगे बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं, जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी।हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून को आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं है और दो दिनों के दौरान जो वर्षा हुई है उसमें कमी आएगी।

20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
