मंत्री लखनलाल देवांगन ने 10 परिवारों को दिए सहायता राशि का चेक
रायपुर : कोरबा विधानसभा अंतर्गत दर्री के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की फरवरी माह में कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया था। सभी शोक संतृप्त परिवार को वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। मंत्री देवांगन ने आज कोहड़िया, कोरबा निवास कार्यालय में सभी 10 परिवार को 1-1 लाख की सहायता राशि का चेक वितरण किया। उन्होंने इसके लिए सवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद राधा महंत जी, पार्षद मुकुंद सिंह कँवर जी भी उपस्थित रहे।

इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारियां
MP Board Result 2026: 15 अप्रैल से पहले जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 16 लाख छात्र तैयार
गैस सिलेंडर संकट का असर: रेस्टोरेंट्स ने घटाया स्टाफ, छोटा किया मेन्यू
राजेंद्र भारती की सदस्यता पर बवाल: आधी रात सचिवालय खुलने पर घिरी भाजपा
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
