गिरफ्तारी के बाद मंत्री आलमगीर आलम का बढ़ गया ब्लड प्रेशर
मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के ठीक कुछ देर के बाद मेडिकल टीम कार्यालय पहुंची। मंत्री आलमगीर आलम की मेडिकल जांच कराई गई। डॉक्टर मयूख ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम का स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे। टीम ने बताया मंत्री आलमगीर आलम का स्वास्थ्य बीपी बढ़ा हुआ है जिसे लेकर मेडिकल टीम ने दवा सजेस्ट किया है।
दूसरी ओर मंत्री की गिरफ्तारी के बाद ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ायी गई है। इसके अलावा मंत्री की गिरफ्तारी के बाद मंत्री के परिवार वाले मंत्री से मिलने ईडी आफिस पहुंचे। वहीं, बता दें कि मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से करोड़ रुपए बरामद होने के बाद आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के लिए 1 दिन पहले बुलाया था। लगभग 10 घंटे पूछताछ चली, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बीते बुधवार को ईडी ने आलमगीर आलम को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद देर शाम ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दूसरे दिन लगभग 6 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए।

महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
