मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला
इंफाल। उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर सोमवार को हमला कर दिया। जिसमें एक जवान घायल हो गया। काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के एक हिस्से पर कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया।एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "सीएम बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं, जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।" शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, एक वन बीट कार्यालय और कम से कम 70 घरों को आग के हवाले कर दिया।

10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
