पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हुई बैठक
इस दौरान दोनों नेता ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के सुधार और दूसरे चरण में अरबों डॉलर की इस परियोजना के विकास को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।शहबाज शरीफ चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए हुए हैं। वह यहां चार जून से पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को बीजिंग के ऐतिहासिक ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में गहन चर्चा की। यहां दोनों नेताओं के अलावा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें, साल 2024 में पद संभालने के बाद से राष्ट्रपति शी के साथ शरीफ की यह पहली मुलाकात थी।सरकारी मीडिया के अनुसार, दोनों नेताओं ने सीपीईसी के सुधार और इस बड़ी परियोजना को दूसरे चरण में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
गौरतलब है, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ने वाला सीपीईसी चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है। बीआरआई को चीन द्वारा दुनिया भर में चीनी निवेश द्वारा वित्तपोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के माध्यम से विदेशों में अपना प्रभाव बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।बीआरआई पहली बार 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा 'सिल्क रोड' के रूप में एक भाषण में सामने आया था, जिसे अप्रैल 2015 में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे की घोषणा के साथ हटा दिया गया था। बीआरआई ग्वादर से चीनी शहर झिंजियांग में काशगर तक फैला था।

Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
