मीशो ने मिलने वाले ऑर्डर में 35 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की
मुंबई । ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने कहा कि वर्ष 2024 में मिलने वाले ऑर्डर में 35 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई जबकि उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 प्रतिशत बढ़कर 17.5 करोड़ हुई है। मीशो ने कहा कि खपत बढ़ने और टियर-2 एवं छोटे शहरों में ई-कॉमर्स का चलन बढ़ने से सौंदर्य एवं निजी देखभाल (बीपीसी) और घरेलू एवं रसोई खंडों में ऑर्डर सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़े हैं। मीशो ने कहा, ऑर्डर में सालाना आधार पर करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, यह मंच मजबूत उपभोक्ता धारणा और ई-कॉमर्स की तेज वृद्धि को दिखाता है। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि भारत में बेहतर मूल्य चाहने वाले खरीदारों के दम पर है। ये ग्राहक फैशन, सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल और घरेलू आवश्यक वस्तुओं जैसी विवेकाधीन श्रेणियों में किफायत को प्राथमिकता दे रहे हैं। मीशो ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में वह 232 करोड़ रुपये का परिचालन नकदी प्रवाह सृजित करने वाली पहली क्षैतिज ई-कॉमर्स मंच बन गई।

परमिट घोटाले में 17 के खिलाफ मामला दर्ज, सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप; अरोड़ा ब्रदर्स को राहत
क्या अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगी शराब?
4.80% बढ़ोतरी वापस लेने की मांग तेज
Khelo India Tribal Games 2026 में ओडिशा की खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी
जयपुर के बिंदायका में गोलीकांड सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ‘हरि’ और ‘कमला’ बने आकर्षण का केंद्र
भारत-अमेरिका संबंधों को मिला मजबूती का संकेत
टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कुत्तों को पहनाया जाएगा खास पट्टा
किसानों को जमीन के बदले मिलेगा दोगुना मुआवजा
