एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
कोरबा में एसबीआई कर्मी की लापरवाही से भीषण आगजनी हो गई। यहां काम के बाद कर्मी एसी ऑफ करना भूल गए, जिससे बढ़ती गर्मी ने शार्ट सर्किट करा दिया जिससे यहां भीषण आग लग गई।
दरअसल, मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अपराध अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद तुरंत सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया। आग कैश और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचती उससे पहले ही काबू पा लिया। बैंक के अधिकारी माधवी सिंह ने बताया कि उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली, जहां मौके पर पहुंची तो देखा कि ऑफिस में आग लगी हुई है। दमकल वाहन को बुलाया गया, जहां उसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग और द्वितीय नवरात्रि का खास प्रसाद
चुनाव नहीं फिर भी तैयारी! राज ठाकरे ने लॉन्च किया ‘महाराष्ट्र नेक्स्ट’
जल्दी में भी लगाएं परफेक्ट मेहंदी, 10 मिनट में आसान डिजाइन
खाचरोद मामला: HC का फैसला पलटा, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग और उसका धार्मिक महत्व
कुर्ता-पायजामा पुराना हुआ, इस ईद अपनाएं नया ट्रेंड
केकेआर के लिए खुशखबरी, चोट से उबरे स्टार पेसर जल्द जुड़ेंगे टीम से?
ईद पर भोपाल में ट्रैफिक में बदलाव, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था
‘सरकार के संरक्षण में हो रही अफीम की खेती’, बघेल का आरोप
