स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक महिला कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाली। शहीद स्मारक पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता जमीन पर गिर गई। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शमा शेख के गिरने के बाद मौके पर काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस होती रही। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता की साड़ी फटने की भी जानकारी सामने आई। महिला पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई।
प्रदर्शन में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए आरोप
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर महिलाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले गंभीर हैं और अस्पतालों में भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। सारिका सिंह ने आरोप लगाया कि कई अस्पतालों में सोनोग्राफी मशीन और जननी सुरक्षा योजना के तहत एंबुलेंस जैसी जरूरी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की।

40 नए शहर, 87 लाख वोटर और बड़ा फैसला… राजस्थान में आज किसके पक्ष में पड़ेगा जनादेश?
चुनाव से पहले बालोतरा में बढ़ा तनाव, कांग्रेस-RLP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद
राजस्थान निकाय चुनाव: मतदान के बीच बढ़ा तनाव, जयपुर से बाड़मेर तक बवाल
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
