चीन में एक व्यक्ति के कान में मिली जिंदा छिपकली
बीजिंग । चीन के गुआंगझाउ प्रांत की ऐसी ही विचित्र घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहां एक व्यक्ति के कान में अचानक तेज खुजली होने लगी।. शुरुआत में तो उसे लगा कि सामान्य बात है, लेकिन ये खुजली रुकने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में वह इलाज के लिए गया। तब पता चला कि उसके कान में एक जिंदा छिपकली घुसी है।
पीड़ित इस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है हालांकि, हमने जब इस घटना की जांच की तो पाया कि ये मामला 2017 का है, लेकिन इंटरनेट पर अभी वायरल हो रहा है। उस दौरान एक वेबसाइट पर ये खबर भी छपी थी, जिसके मुताबिक शख्स ने बताया कि जब वो रात में सोने गया था, तब वह बिल्कुल ठीक था. लेकिन सुबह-सुबह जैसे ही उसकी नींद खुली, कान में खुजली होने लगी। धीरे-धीरे वो खुजली बढ़ती ही जा रही थी. उसे शक हुआ कि सोने के दौरान रात में कोई कीड़ा कान के अंदर चला गया हो गया. ऐसे में बिना देरी किए वो तुरंत भागा-भागा हॉस्पिटल पहुंच गया, जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और बाद में जो खुलासा किया, उससे सब हैरान रह गये।
डॉक्टर के मुताबिक, पीड़ित शख्स के कान में एक जिंदा छिपकली घूम रही थी। ऐसे में डॉक्टर ने फौरन इंजेक्शन देकर उस छिपकली को बेहोश कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अगर हम उसे बेहोश नहीं करते तो वह उस आदमी के दिमाग तक पहुंच सकती थी। बेहोश करने के बाद बिना देरी किए उसके कान से उस छिपकली को बाहर निकाला। डॉक्टर की मानें तो अगर थोड़ी देरी और हो जाती तो छिपकली उसके दिमाग तक पहुंच सकती थी और उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
