70 साल में पहली बार सऊदी में शराब बिक्री
रियाद । सऊदी अरब में 1952 के बाद पहली बार शराब की बिक्री के लिए स्टोर खुल गया है। फिलहाल, सिर्फ गैर मुस्लिम डिप्लोमैट ही यहां से शराब, बीयर या वाइन खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें आईडेंटिटी कार्ड दिखाना होगा।
1951 में सऊदी किंग अब्दुलअजीज के बेटे ने एक पार्टी के दौरान ब्रिटिश डिप्लोमैट को नशे में गोली मार दी थी। ब्रिटिश डिप्लोमैट की मौत हो गई थी। उस पर कत्ल का केस चला था। साल 2000 में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से शराब की बिक्री पर बैन है।
सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने राजधानी के सबसे पॉश इलाके में इस स्टोर को खोलने की मंजूरी दी थी। इसकी एक वजह यह है कि मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब को 2030 तक बिजनेस और टूरिज्म का हब बनाना चाहते हैं और इस मामले में उनका मुकाबला पड़ोसी इस्लामिक देश यूएई से है। सितंबर 2022 में मोहम्मद बिन सलमान ने विजन 2030 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था। हालांकि, इस पर काम कुछ वक्त पहले ही शुरू कर दिया गया था। इसके तहत कट्टर इस्लामी और शरिया कानून वाले मुल्क में कई बदलाव देखने मिल रहे हैं। शराब स्टोर को मंजूरी देना इन्हीं में से एक है। यहां शराब खरीदने के लिए जाने वाले डिप्लोमैट्स को ऑफिशियल आईडेंटीफिकेशन कार्ड दिखाना होगा। इसके आधार पर ही उन्हें परमिट जारी होगा। कोई भी नॉन मुस्लिम डिप्लोमैट शराब नहीं खरीद सकेगा।

10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक
