'जिंदगी भर की कमाई खतरे में पड़ सकती है'
चंडीगढ़। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत मलूका की पत्नी परमपाल कौर ने आईएएस पद से इस्तीफा दे तो दिया। लेकिन उनका यह इस्तीफा पंजाब सरकार ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। जिसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें चेताया है।
मुख्यमंत्री ने चेताया
इसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, आईएएस अधिकारी के रूप में परमपाल कौर का इस्तीफा पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया..बीबा जी को आईएएस बनने की इतनी जल्दी थी..कृपया समझें कि इस्तीफा कैसे देना है...वरना जिंदगी भर की कमाई खतरे में पड़ सकती है।
पंजाब इंडस्ट्री विकास निगम की थीं MD
अप्रैल के पहले सप्ताह में पंजाब इंडस्ट्री विकास निगम की एमडी और आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने आईएएस पद से इस्तीफा दे दिया था। परमपाल कौर सीनियर अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं। जब इस्तीफा दिया उस दौरान वह छुट्टी पर चल रही थीं।
परमपाल कौर आईएएस हैं इसलिए मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही इस्तीफा भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को भेज दिया जाता। लेकिन अभी पंजाब सरकार ने इस्तीफा मंजूर ही नहीं किया। परमपाल सिद्धू 2011 की आईएएस अधिकारी हैं।
शिअद छोड़ थामा भाजपा का हाथ
बता दें कि आज परमपाल कौर ने अपने पति गुरप्रीत सिंह मलूका के साथ नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। जब परमपाल ने आईएएस पद से इस्तीफा दिया उसके पहले से ही उनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें चल रही थीं। उनके पति गुरप्रीत पंजाब में अकाली दल के कद्दावर नेता सिंकदर सिंह मलूका के बेटे हैं।
गुरप्रीत काफी लंबे समय से शिअद से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने आज शिअद का साथ छोड़ पत्नी परमपाल के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। जिनके पिछले कई दिनों से भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं।

टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
