एलआईसी ने डिजिटल मंच के लिए इंफोसिस को चुना
नई दिल्ली । जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसने अगली पीढ़ी के डिजिटल मंच को अपनाकर अपने डिजिटल रूपांतरण को आगे बढ़ाने के लिए इंफोसिस को चुना है। इस पहल के तहत ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों के लिए बेहतर अनुभवों और डेटा आधारित वैयक्तिकरण पर ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने इस सौदे की राशि के बारे में नहीं बताया। एक बयान के अनुसार इंफोसिस ने भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ अपने सहयोग की घोषणा की, ताकि एलआईसी डीआईवीई नामक अपनी डिजिटल रूपांतरण पहल को आगे बढ़ा सके। सौदे के तहत इंफोसिस अगली पीढ़ी का डिजिटल मंच तैयार करेगी, जो एलआईसी के ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों के लिए बेहतर जुड़ाव और डेटा आधारित वैयक्तिकृत अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। बयान में कहा गया कि एलआईसी ने बैंकिंग, वित्तीय और बीमा क्षेत्रों में इंफोसिस की गहन विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए उसे चुना।

UCC पर गुजरात में बवाल: लिव-इन रिलेशन और दूसरी शादी को लेकर सख्त प्रावधान
छात्रों को राहत, आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय
अब डबल गैस नहीं चलेगी: PNG यूजर्स को छोड़ना होगा LPG सिलेंडर
‘हिंदू विधायक’ टिप्पणी से गरमाई सियासत, CEO करेगा चुनाव आयोग को शिकायत
बॉर्डर एरिया में कितना हुआ विकास? संसद में सरकार ने दिया जवाब
एमएनएस का अल्टीमेटम: मांगें नहीं मानीं तो यूपी-बिहार ट्रेनों पर लगेगा ब्रेक
फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लूट की कोशिश, हाईवे पर बड़ा गिरोह बेनकाब
राज्यसभा में लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर केंद्र पर निशाना
पारिवारिक साजिश का खुलासा, बेटे और मां ने मिलकर बनाया हत्या का प्लान
