बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम से होगी लॉ की पढ़ाई
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अब सेमेस्टर सिस्टम में ला की पढ़ाई होगी। तीन वर्षीय एलएलबी और पांच वर्षीय ला की पढ़ाई के लिए सिलेबस और आर्डिनेंस-रेगुलेशन तैयार किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के स्तर से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। कहा गया है कि नई शिक्षा नीति और बार काउंसिल आफ इंडिया के नियमों के तहत इसे तैयार किया जाना है। कमेटी कम से कम समय में रेगुलेशन और पाठ्यक्रम का प्रस्ताव तैयार करेगी।कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देश पर गठित कमेटी में पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ओझा को अध्यक्ष, पटना ला कालेज के प्राचार्य प्रो. वाणी भूषण, एसकेजे ला कालेज के प्राचार्य को सदस्य और विश्वविद्यालय ला विभागाध्यक्ष डा. मयंक कपिला को सदस्य सचिव बनाया गया है।अब तक बीआरएबीयू के संबद्ध कालेजों में वार्षिक मोड में ही ला की पढ़ाई हो रही है। नई शिक्षा नीति के तहत अब इसे सेमेस्टर सिस्टम में शुरू किया जाना है।विश्वविद्यालय के कालेजों में संचालित होने वाले कई वोकेशनल कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाना है। इसको लेकर लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है।वहीं, कुछ वोकेशनल कोर्स जैसे बीबीए, बीसीए और एमसीए समेत अन्य सेमेस्टर मोड में संचालित हो रहे हैं। संस्थानों की ओर से लगातार विश्वविद्यालय से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
