जानें नेपाल में कब होगी मानसून की एंट्री
नेपाल में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का लू से बुरा हाल है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है। यहां 13 जून को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, जो एक जुलाई तक चलेगा। यहां की सरकार ने चेतावनी दी है कि मौसम के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं से 18 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं।गृह मंत्रालय ने आगामी मानसून के मौसम से निपटने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जोखिम न्यूनीकरण और तैयारी कार्यक्रम 2024 शुरू किया। मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि हिमालयी राष्ट्र में मानसूनी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से 412,000 घरों के 18 लाख लोग प्रभावित होंगे।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई के अनुसार, इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग 83,000 परिवार प्रभावित होंगे। 18,000 परिवारों को राहत सामग्री की आवश्यकता होगी। मंत्रालय ने आगामी आपदा से लड़ने के लिए 10,000 से अधिक सैन्यकर्मियों सहित 31,000 सुरक्षा कर्मियों को लगाने का फैसला किया है।नेपाल सेना बचाव और राहत कार्यों के लिए काठमांडू, पोखरा, इटाहरी, भरतपुर और सुरखेत में हेलीकॉप्टरों को भी तैनात करेगी।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
