जानें आज के मौसम का हाल , इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले दिनों के मुकाबले दिन के तापमान में हल्की कमी आई है, फिर भी गर्मी का अहसास हो रहा है. IMD के अनुसार, बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. आज आसमान साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह धुंध भी रह सकती है. अधिकतम तापमान (maximum temperature) 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 19 डिग्री तक रह सकता है. इसके अलावा 25 से 29 अक्टूबर के बीच सुबह धुंध बनी रहेगी लेकिन आज के दिन आसमान साफ रहेगा.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी तक सर्दियों का खास असर नहीं दिख रहा है. इस साल अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, हिसार, करनाल और दिल्ली में तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच बना हुआ है. दिल्ली में इस महीने का सबसे कम टेंपरेचर 15 अक्टूबर को 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था.
बंगाल में भारी बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘दाना’ की वजह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. रेलवे ने 24 और 25 अक्टूबर को 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन रद्द किया है. चक्रवात ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की संभावना है, जिससे 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. IMD ने 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
आंध्र प्रदेश में तूफान का अलर्ट
आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर 23 से 27 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. रायलसीमा के कुछ क्षेत्रों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है.
बिहार में बारिश का खतरा
बिहार में भी मौसम में बदलाव की संभावना है. चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की वजह से 24 से 26 अक्टूबर के बीच पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. यह असर भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, और अन्य जिलों में देखने को मिलेगा. इस सभी को नजर में रखते हुए IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन मशीन बंद, कैंसर मरीज परेशान
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, मौके पर मौत
होली के दौरान झगड़ा बना मौत की वजह, मुजफ्फरपुर में युवती की संदिग्ध मौत
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
गांव में हंगामा: गाय चोरी के प्रयास पर चोरों ने ग्रामीणों पर बोतलें फेंकी
