विश्वास मत के दौरान केंद्र पर बरसे केजरीवाल
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर भाजपा को किसी से खतरा है तो वह आम आदमी पार्टी से है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं हारी, तो फिर 2029 में ्र्रक्क इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी।
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लाया गया विश्वास प्रस्ताव शनिवार को ध्वनिमत से पारित हो गया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में आम आदमी पार्टी (आप) के 62 में से 54 विधायक मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि आप के किसी विधायक ने दल नहीं बदला। उन्होंने कहा कि दो विधायक जेल में हैं, कुछ अस्वस्थ हैं तो कुछ शहर से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि कई विधायकों ने बताया कि कैसे कथित तौर पर भाजपा के लोगों ने उनसे संपर्क किया और पाला बदलने के लिए पैसे की पेशकश की।
सरकारी कामों में बाधा डाल रही भाजपा
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा ने सोचा कि वह उन्हें गिरफ्तार करके आप को खत्म कर देगी। उन्होंने पूछा, आप मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन आप केजरीवाल के विचारों को कैसे खत्म करेंगे? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सेवा विभाग और नौकरशाही पर नियंत्रण के माध्यम से भाजपा उनकी सरकार के काम में बाधा डाल रही है।
गरीब लोगों के लिए दवाएं बंद कर दीं
उन्होंने कहा, वे राम भक्त होने का दावा करते हैं लेकिन उन्होंने हमारे अस्पतालों में गरीब लोगों के लिए दवाएं बंद कर दीं। क्या भगवान राम ने गरीब लोगों के लिए दवाएं बंद करने के लिए कहा था? केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अतीत में हमलों का सामना किया है, उन्हें थप्पड़ मारे गए, उन पर स्याही फेंकी गई और अब वे उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं।

पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सरूपगंज पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan News: अचरोल अस्पताल मुद्दे पर सदन में हंगामा
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
राहुल गांधी को गोली मारने की चेतावनी देने वाला आरोपी हिरासत में
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
