कपूरथला हादसा: देर रात धराशायी हुई पुरानी इमारत, मची अफरा-तफरी
कपूरथला (पंजाब)। कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में मंगलवार देर रात को एक खस्ताहाल इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत के सामने से गुजर रही बिजली की तारों पर मलबा गिरने से तार और आसपास लगे बिजली के खंभे टूट गए। पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
सब्जी मंडी में दिन के समय काफी भीड़ होती है। अगर दिन के समय यह हादसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सब्जी मंडी के दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार यह खस्ताहाल इमारत पिछले 8-9 साल से बंद पड़ी थी। यह इमारत लगभग 100 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इसमें किसी समय बाली समोसे वाले की दुकान हुआ करती थी जिसके देहांत के बाद से यह इमारत बंद पड़ी थी।
मंगलवार से कपूरथला में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद देर रात लगभग 2:30 बजे इमारत अचानक गिर गई। आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग बाहर निकल आए। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। इमारत का मलबा बिजली के तारों पर गिरने से आसपास लगे कई बिजली के खंभे टूट गए हैं। पॉवरकॉम विभाग को सूचना दे दी गई है। घटना स्थल पर इमारत के मलबे को हटाने का काम जारी है।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
