कमला हैरिस जीतीं अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और भारतवंशी कमला हैरिस के बीच बुधवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। दोनों ने 90 मिनट बहस की। डिबेट शुरू होने से पहले कमला ट्रम्प के पोडियम तक पहुंचीं और उनसे हाथ मिलाया।
डिबेट में ट्रम्प ने कमला पर पर्सनल अटैक किए। उन्होंने कहा कि कमला वामपंथी हैं, उनके पिता कम्युनिस्ट हैं। उन्होंने कमला को अच्छे से वामपंथ सिखाया है। कमला क्या हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता पर मैंने कहीं पढ़ा था कि वे अश्वेत नहीं है। ट्रम्प के इन आरोपों पर कमला ने कुछ नहीं कहा, बस मुस्कुराती रहीं। डिबेट में कमला 37 मिनट 36 सेकेंड जबकि ट्रम्प 42 मिनट 52 सेकेंड तक बोले। डिबेट खत्म होने के बाद दोनों बिना हाथ मिलाए लौट गए। अमेरिका के 4 मीडिया हाउस के सर्वे में कमला को विजेता माना गया है। लोगों ने कहा कि कमला ने सवालों का बेहतर जवाब दिया।
ट्रम्प और कमला के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट
ट्रम्प और कमला के बीच इस चुनाव में यह पहली डिबेट थी। कमला ने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव की बहस में हिस्सा लिया, जबकि ट्रम्प 2016 से 24 तक 6 बार डिबेट में हिस्सा ले चुके हैं। इस चुनाव में 27 जून को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट ट्रम्प और बाइडेन के बीच हुई थी। बाइडेन हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ दी थी। इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया था।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
